सासनी: सासनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात कारणों से किशोरी ने पिया तेजाब, हालत बिगड़ने पर अलीगढ़ किया गया रेफर
Sasni, Hathras | Sep 15, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात कारणों के चलते 14 वर्षीय किशोरी ने तेजाब पी लिया। तेजाब पीने से किशोरी की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को बिगड़ी हालत में जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया।