मुशहरी: भगवानपुर चौक के पास कार से मोबिल रिसने का झांसा देकर लैपटॉप,कैश और बैग में रखे गए कई कीमती सामान उड़ाया
सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौक के समीप बदमाशों ने कार से मोबिल रिसने का झांसा देकर लैपटॉप व नकदी उड़ा लिए। घटना शनिवार दोपहर की है। मामले को लेकर पीड़ित मुकेश कुमार मिश्रा ने थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र के जेनेक्स सिटी में उनका फ्लैट है। उनके पिता कृष्ण कुमार मिश्रा पेशे से अधिवक्ता हैं। पुलिस को दी शिक