मुशहरी: मीनापुर थानेदार सहित तीन पर सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर
मीनापुर थानेदार सहित तीन पर सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर कराया गया है। परिवाद मीनापुर थाना के वासुदेव छपरा टोला गढ़मा निवासी उमेश प्रसाद ने किया है। इसमें मीनापुर थानेदार मुन्ना कुमार गुप्ता, मुस्तफागंज गांव निवासी संतोष चौधरी और पंकज कुमार को आरोपित बनाया है। कोर्ट में परिवाद के ग्रहण बिंदू पर 28 फरवरी को सुनवाई होगी।