मुशहरी: छिनतई की बाइक और सात टेट्रा पैक शराब के साथ मिठनपुरा थाने की पुलिस ने प्रोटेक्शन गैंग के दो शातिरों को पकड़ा
छिनतई की बाइक और सात टेट्रा पैक शराब के साथ मिठनपुरा थाने की पुलिस ने प्रोटेक्शन गैंग के दो शातिरों को पकड़ा है। पूछताछ के बाद दोनों को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जेल भेजे गए आरोपितों में एक महराजी पोखर और दूसरा रामबग मोहल्ला का रहने वाला है।