मुशहरी: एसकेएमसीएच में बेहोश युवक की इलाज के दौरान मौत
मुशहरी थाना क्षेत्र में बीते बुधवार को बेहोशी की हालत में पड़े मिले युवक को पुलिस ने मुशहरी सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। एसकेएमसीएच ओपी प्रभारी डॉ. ललन कुमार पासवान ने बताया कि शव को पहचान के लिए रखा गया है।