मुशहरी: सदर अस्पताल के एमसीएच व इमरजेंसी में डॉक्टर के नहीं रहने पर हंगामा
सदर अस्पताल के एमसीएच में डॉक्टर के गायब रहने पर शनिवार को महिला मरीजों का गुस्सा फूट पड़ा। दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने डॉक्टर और सदर अस्पताल प्रबंधन पर इलाज नहीं करने का आरोप लगाते हुए तीन घंटे तक हंगामा किया। आक्रोशित महिलाएं सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बीएस झा और उपाधीक्षक कार्यालय पहुंच इसकी शिकायत की। इस दौरान अस्पताल में अफरातफरी मची रही।