बुढ़ार: खनिज विभाग ने अवैध गिट्टी परिवहन करते ट्रैक्टर को पकड़ा, बुढ़ार पुलिस की अभिरक्षा में
Burhar, Shahdol | Nov 15, 2026 बुढ़ार तहसील के कटकोना लालपुर तिराहे पर खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान ट्रैक्टर क्रमांक MP18AA9265 को रोका। ट्रैक्टर चालक गिट्टी परिवहन से संबंधित अभिवहन पास सहित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद वाहन को बुढ़ार थाने की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया। विभाग ने अवैध परिवहन का प्रकरण तैयार कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत करने की