स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरने का पूर्वाभ्यास, 40 मिनट में पूरा हुआ राहत-बचाव अभ्यास
स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन पर गुरुवार दोपहर उस समय रेलवे का आपातकालीन तंत्र सक्रिय हो गया, जब टावर वैगन के पटरी से उतरने और कई रेलकर्मियों के घायल होने की सूचना प्रसारित हुई। इमरजेंसी सायरन बजते ही रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल शुरू हो गई। दरअसल, यह कोई वास्तविक रेल हादसा नहीं, बल्कि रेलवे द्वारा आयोजित मॉक ड्रिल थी।