पटियाली: सिढपुरा पुलिस ने नगला भिकारी से अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब और उपकरण बरामद
कासगंज। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिढपुरा पुलिस ने नगला भिकारी निवासी अर्जुन पुत्र कैलाश चंद्र को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी प्रदीप मलिक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह ने आरोपी को उसके गांव से पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए।