गारू: अमेरिका, इजरायल और ईरान युद्ध की अफवाहों से गारू एवं बारेसार में पेट्रोल ₹200/लीटर बिका
Garu, Latehar | Mar 8, 2026 गारू एवम बारेसार थाना क्षेत्र में अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध को लेकर फैली अफवाह से खुदरा दुकानदारों की चांदी हो गई है। जहां खुदरा दुकानदार पेट्रोल रविवार की सुबह 10:00 बजे से ₹200 लीटर बेचते नजर आ रहे हैं। ज्ञात होकी गारू एवम बारेसार थाना क्षेत्र में एक भी पेट्रोल पंप नहीं है।