मंगलवार की सुबह 11:00 बजे पलामू व्यग्र परियोजना रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत वन विभाग गारू के द्वारा रोजगार की दिशा में उन्मुख करने के उद्देश्य से कई दिनों का आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं के बीच में सिलाई मशीन का वितरण विधायक रामचंद्र सिंह के द्वारा किया गया है। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख सीता देवी विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव सहित कई लोग उपस्थित थे ।