घाटमपुर: 30 वर्ष पुराने मारपीट के मामले में जारी हुआ गैर जमानती वारंट, बिधनू पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बिधनू पुलिस ने 30 वर्ष पुराने मारपीट के मामले में न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद अभियुक्त सुरेंद्र तिवारी को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने गुरुवार शाम 6 बजे बताया उपनिरीक्षक विकास रावत के नेतृत्व में अभियुक्त को ग्राम छोटी बकौली से गिरफ्तार किया गया है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।