घाटमपुर: युवक ने 33 दिन बाद पुलिस को दी खुद के साथ हुई लूट की सूचना, सजेती पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
सजेती थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने लूट की घटना का मुकदमा दर्ज करने के 24 घंटे में ही खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के पास से लूटा हुआ माल,दो बाइक और अवैध तमंचा बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने गुरुवार शाम 5:00 बजे बताया पकड़े गए अभियुक्त अंश तिवारी,रवि प्रजापति और अर्पित सिंह हैं।