घाटमपुर: बेंदा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान हुई मौत
घाटमपुर थाना क्षेत्र के बेंदा गांव के पास 13 जनवरी को सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 30 वर्षीय अनिल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया था। थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बुधवार रात 8 बजे बताया घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था।उपचार के दौरान मौत हो गई।शव का पोस्टमार्टम करा अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।