घाटमपुर: अमौली में बेटे ने शराब के लिए पैसे न देने पर मां के साथ मारपीट कर दोनों हाथ और पैर तोड़े
सजेती थाना क्षेत्र के अमौली में बेटे ने शराब के लिए रुपए न देने पर मां को बेरहमी से पीटा और उसके दोनों हाथ और पैर तोड़ दिए।थाना प्रभारी ने गुरुवार शाम 6:00 बजे बताया घायल मां को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। तहरीर प्राप्त होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।