सतबरवा: डालटनगंज-भंडरिया विधानसभा क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना सर्वोच्च प्राथमिकता: विधायक आलोक चौरसिया
डालटनगंज-भंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने गुरूवार दोपहर 4 बजे तक सदर प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर आमनों से सीधा संवाद किया। विधायक ने ग्राम खामडीह, कुशी करमा चामा, पोलपल, सरजा, केवटबार ये तमाम गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।