अजयगढ़: मुआवजे और पुनर्वास की समस्याओं पर प्रशासन गंभीर, विशेष शिविर में अपर कलेक्टर ने सुनी विस्थापितों की पीड़ा
Ajaigarh, Panna | Nov 10, 2026 पन्ना जिले में रूंज एवं मझगांय मध्यम सिंचाई परियोजना से प्रभावित परिवारों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देश पर ग्राम पंचायत बनहरीकला की टपरियन बस्ती में विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे ने विभागीय अधिकारियों के साथ पहुंचकर विस्थापित परिवारों की समस्याएं