जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने शुक्रवार को पुलिस थाना कुआं का औचक निरीक्षण कर कानून व्यवस्था, रिकॉर्ड और संसाधनों का जायजा लिया। असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और फरियादियों के साथ संवेदनशीलता से व्यवहार करने के निर्देश दिए। इस दौरान युवा सीएलजी सदस्यों के साथ संवाद बैठक का आयोजन हुआ। साथ ही, 'जान है तो जहान है' अभियान के तहत राजकीय विद्यालय चिखली में छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए 101 हेलमेट वितरित किए गए। वहीं, नए सीएलजी सदस्यों ने मुख्यमंत्री के साथ वर्चुअल संवाद में हिस्सा लेकर सड़क सुरक्षा और समाज सुधार के मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। जिले में हजारों सीएलजी सदस्य पुलिस के साथ मिलकर सामाजिक जागरूकता और कानून व्यवस्था में अपना सहयोग दे रहे हैं।
#JaanHaiToJahanHai
#RoadSafety
#RoadSafetyAwareness
#WearAHelmet
#HelmetDistribution