ग्रीन वैली रिसॉर्ट में जुआ खेलते 6 गिरफ्तार, 1.56 लाख नकद बरामद
डूंगरपुर कोतवाली थाना पुलिस ने जुआ सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रीन वैली रिसॉर्ट से 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इरफान हुसैन, महावीर जैन, महेश कुमार पांचाल, प्रदीप सिंह झाला, पंकज भट्ट और नवदीप सिंह चौहान के रूप में हुई है।" पुलिस ने मौके से 1 लाख 56 हजार 100 रुपए नकद, ताश के पत्ते और एक कार जब्त की। थाना प्रभारी हिमांशु सिंह ने बताया कि विशेष टीम को रिसॉर्ट में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। पुष्टि होने पर पुलिस ने दबिश देकर सभी आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
#Dungarpur #DungarpurNews #DungarpurPolice #GreenValleyResort #Gambling