खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का प्रदर्शन, घोघरा बोले- दलित समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं
डूंगरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद कथित ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल रैली निकालकर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद बाबा साहब अंबेडकर संस्थान प्रांगण में धरना दिया गया। प्रदर्शन में AICC सदस्य दिनेश खोंडिया, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा और कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा सहित कई नेता मौजूद रहे। विधायक घोघरा ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी में खड़गे की सभा के बाद सभास्थल का ‘शुद्धिकरण’ किया गया, जो दलित समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि जाति के आधार पर इस तरह का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
#Congress #MallikarjunKharge #GaneshGhogra #Dungarpur #RajasthanCongress DalitRights