Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

पंचायत चुनाव से पहले राजकुमार रोत का कांग्रेस-भाजपा पर हमला, बोले- 5 साल की विकास रिपोर्ट सार्वजनिक करें डूंगरपुर प्रवास पर पहुंचे बीएपी सांसद राजकुमार रोत ने आगामी पंचायतीराज और निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस-भाजपा पर निशाना साधा। रोत ने पिछले जिला प्रमुख चुनाव में दोनों दलों के गठबंधन को जनता के साथ धोखा बताया। उन्होंने जिला प्रमुख से पिछले पांच साल के विकास कार्यों की प्रोग्रेस रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। रोत ने कहा कि चुनाव के समय एक-दूसरे के खिलाफ संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं के सामने दोनों दलों का साथ आना बड़ा सवाल था। वहीं, विश्व आदिवासी दिवस को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर भी रोत ने आपत्ति जताई और आदिवासी समाज से माफी मांगने की मांग की। साथ ही उन्होंने आगामी चुनाव में डूंगरपुर में बीएपी की जीत का दावा किया। #RajkumarRot #BAP #Dungarpur #PanchayatElection #RajasthanPolitics BharatAdivasiParty

Dungarpur, Dungarpur | Aug 14, 2026

MORE NEWS

ग्रीन वैली रिसॉर्ट में जुआ खेलते 6 गिरफ्तार, 1.56 लाख नकद बरामद

डूंगरपुर कोतवाली थाना पुलिस ने जुआ सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रीन वैली रिसॉर्ट से 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इरफान हुसैन, महावीर जैन, महेश कुमार पांचाल, प्रदीप सिंह झाला, पंकज भट्ट और नवदीप सिंह चौहान के रूप में हुई है।" पुलिस ने मौके से 1 लाख 56 हजार 100 रुपए नकद, ताश के पत्ते और एक कार जब्त की। थाना प्रभारी हिमांशु सिंह ने बताया कि विशेष टीम को रिसॉर्ट में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। पुष्टि होने पर पुलिस ने दबिश देकर सभी आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

#Dungarpur #DungarpurNews #DungarpurPolice #GreenValleyResort #Gambling

ग्रीन वैली रिसॉर्ट में जुआ खेलते 6 गिरफ्तार, 1.56 लाख नकद बरामद डूंगरपुर कोतवाली थाना पुलिस ने जुआ सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रीन वैली रिसॉर्ट से 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इरफान हुसैन, महावीर जैन, महेश कुमार पांचाल, प्रदीप सिंह झाला, पंकज भट्ट और नवदीप सिंह चौहान के रूप में हुई है।" पुलिस ने मौके से 1 लाख 56 हजार 100 रुपए नकद, ताश के पत्ते और एक कार जब्त की। थाना प्रभारी हिमांशु सिंह ने बताया कि विशेष टीम को रिसॉर्ट में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। पुष्टि होने पर पुलिस ने दबिश देकर सभी आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। #Dungarpur #DungarpurNews #DungarpurPolice #GreenValleyResort #Gambling

Dungarpur, Dungarpur | Aug 14, 2026

खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का प्रदर्शन, घोघरा बोले- दलित समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं

डूंगरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद कथित ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल रैली निकालकर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद बाबा साहब अंबेडकर संस्थान प्रांगण में धरना दिया गया। प्रदर्शन में AICC सदस्य दिनेश खोंडिया, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा और कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा सहित कई नेता मौजूद रहे। विधायक घोघरा ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी में खड़गे की सभा के बाद सभास्थल का ‘शुद्धिकरण’ किया गया, जो दलित समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि जाति के आधार पर इस तरह का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

#Congress #MallikarjunKharge #GaneshGhogra #Dungarpur #RajasthanCongress DalitRights

खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का प्रदर्शन, घोघरा बोले- दलित समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं डूंगरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद कथित ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल रैली निकालकर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद बाबा साहब अंबेडकर संस्थान प्रांगण में धरना दिया गया। प्रदर्शन में AICC सदस्य दिनेश खोंडिया, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा और कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा सहित कई नेता मौजूद रहे। विधायक घोघरा ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी में खड़गे की सभा के बाद सभास्थल का ‘शुद्धिकरण’ किया गया, जो दलित समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि जाति के आधार पर इस तरह का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। #Congress #MallikarjunKharge #GaneshGhogra #Dungarpur #RajasthanCongress DalitRights

Dungarpur, Dungarpur | Aug 14, 2026

आपसी विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, आरोपी सुरेश कटारा गिरफ्तार

डूंगरपुर के दोवड़ा थाना क्षेत्र के पाल वस्सी के करहाता फला में आपसी विवाद में घायल युवक नारायण कटारा की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि 25 जुलाई को नारायण और सुरेश कटारा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो मारपीट में बदल गई। घटना में नारायण गंभीर घायल हो गया था। परिजनों ने 26 जुलाई को उसे अस्पताल में भर्ती कराया और 30 जुलाई को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 अगस्त को आरोपी सुरेश कटारा को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, करीब 20 दिनों तक इलाज के बाद नारायण की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#Dungarpur #DungarpurNews #RajasthanNews #CrimeNews #BreakingNews PoliceNews

आपसी विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, आरोपी सुरेश कटारा गिरफ्तार डूंगरपुर के दोवड़ा थाना क्षेत्र के पाल वस्सी के करहाता फला में आपसी विवाद में घायल युवक नारायण कटारा की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि 25 जुलाई को नारायण और सुरेश कटारा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो मारपीट में बदल गई। घटना में नारायण गंभीर घायल हो गया था। परिजनों ने 26 जुलाई को उसे अस्पताल में भर्ती कराया और 30 जुलाई को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 अगस्त को आरोपी सुरेश कटारा को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, करीब 20 दिनों तक इलाज के बाद नारायण की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। #Dungarpur #DungarpurNews #RajasthanNews #CrimeNews #BreakingNews PoliceNews

Dungarpur, Dungarpur | Aug 14, 2026

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने शुक्रवार को पुलिस थाना कुआं का औचक निरीक्षण कर कानून व्यवस्था, रिकॉर्ड और संसाधनों का जायजा लिया। असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और फरियादियों के साथ संवेदनशीलता से व्यवहार करने के निर्देश दिए। इस दौरान युवा सीएलजी सदस्यों के साथ संवाद बैठक का आयोजन हुआ। साथ ही, 'जान है तो जहान है' अभियान के तहत राजकीय विद्यालय चिखली में छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए 101 हेलमेट वितरित किए गए। वहीं, नए सीएलजी सदस्यों ने मुख्यमंत्री के साथ वर्चुअल संवाद में हिस्सा लेकर सड़क सुरक्षा और समाज सुधार के मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। जिले में हजारों सीएलजी सदस्य पुलिस के साथ मिलकर सामाजिक जागरूकता और कानून व्यवस्था में अपना सहयोग दे रहे हैं।

#JaanHaiToJahanHai
#RoadSafety
#RoadSafetyAwareness
#WearAHelmet
#HelmetDistribution

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने शुक्रवार को पुलिस थाना कुआं का औचक निरीक्षण कर कानून व्यवस्था, रिकॉर्ड और संसाधनों का जायजा लिया। असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और फरियादियों के साथ संवेदनशीलता से व्यवहार करने के निर्देश दिए। इस दौरान युवा सीएलजी सदस्यों के साथ संवाद बैठक का आयोजन हुआ। साथ ही, 'जान है तो जहान है' अभियान के तहत राजकीय विद्यालय चिखली में छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए 101 हेलमेट वितरित किए गए। वहीं, नए सीएलजी सदस्यों ने मुख्यमंत्री के साथ वर्चुअल संवाद में हिस्सा लेकर सड़क सुरक्षा और समाज सुधार के मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। जिले में हजारों सीएलजी सदस्य पुलिस के साथ मिलकर सामाजिक जागरूकता और कानून व्यवस्था में अपना सहयोग दे रहे हैं। #JaanHaiToJahanHai #RoadSafety #RoadSafetyAwareness #WearAHelmet #HelmetDistribution

Dungarpur, Dungarpur | Aug 14, 2026