परंपरा, संस्कार और भाई-बहन का अटूट स्नेह ✨
मेवाड़ का राजपरिवार सदैव अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और गौरवशाली मर्यादाओं के संरक्षण के लिए जाना जाता है। इसी पावन परंपरा का निर्वहन करते हुए सिटी पैलेस के ऐतिहासिक शंभू निवास पैलेस में भाई दूज का पर्व अत्यंत श्रद्धा और आत्मीयता के साथ मनाया गया।
इस पावन अवसर पर बाईसा प्राणेश्वरी जी ने महाराज कुमार हरितराज सिंह जी को तिलक लगाकर, रक्षा-सूत्र बांधकर उनकी मंगल कामना और दीर्घायु की प्रार्थना की व आरती उतारी। वहीं, महाराज कुमार हरितराज सिंह जी ने आदर और कृतज्ञता भाव से अपनी बड़ी बहन के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाते और स्नेहपूर्ण रिश्तें में बंधे दोनों भाई-बहन का यह दृश्य मेवाड़ की सौहार्दपूर्ण पारिवारिक परंपरा और संस्कारों की सुंदर झलक प्रस्तुत करता है।
#BhaiDooj #MewarTradition #CityPalaceUdaipur #ShambhuNiwas #MaharajKumarHaritrajSingh BaisaPraneshwari Udaipur RoyalCulture SiblingLove