पंचायत चुनाव 2026 को लेकर कलेक्टर व एसपी ने मंडरायल क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
मंडरायल आगामी पंचायत चुनाव 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिला कलेक्टर करौली, जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वां (RPS) ने मंडरायल क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण किया।अधिकारियों ने मंडरायल बूथ, पांचोली तथा पुलिस थाना मंडरायल के आसपास स्थित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती और आवागमन की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के कड़े दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी लोकेश सोनवाल ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने व आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।