शहर के कई इलाकों में जलजमाव और कीच
मधेपुरा में बारिश से बढ़ी परेशानी, मौसम सुधार के संकेत; किसानों को फसल प्रबंधन की सलाह
मधेपुरा: जिले में पिछले एक सप्ताह से जारी बारिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। शहर के कई इलाकों में जलजमाव और कीचड़ की समस्या देखने को मिल रही है। जल निकासी की बेहतर व्यवस्था नहीं होने से लोगों को सड़कों पर जमा पानी के बीच आवागमन करने में परेशानी हो रही है।
हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 24 जुलाई के बाद मौसम में धीरे-धीरे सुधार आने की संभावना जताई गई है। क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र, अगवानपुर के मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान सामान्य रहने के साथ आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बनी रहेगी। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn
Bihar, India | Jul 25, 2026