जमुई: जमुनीपुर गांव स्थित खेत में काम करने के दौरान बिच्छू के डंक से एक युवक की बिगड़ी तबियत,सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 30, 2024 जमुनीपुर गांव में मंगलवार को आलू के खेत में काम करने के दौरान बिच्छू ने रंजन कुमार के पैर में डंक मार दी। उसके बाद रंजन कुमार की तबीयत धीरे-धीरे बिगड़ने लगी। फिर आनन फानन में परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल रंजन कुमार की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।