जांजगीर: नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पर PM आवास में रिश्वत मांगने का आरोप, कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए
आज मंगलवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार जांजगीर-चांपा जिले की नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना देवांगन पर प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों से कथित रूप से 20-20 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों, कुछ पार्षदों और हितग्राहियों ने शपथ पत्र के साथ कलेक्टर को शिकायत सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।