सहजनवा: गीडा में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, व्यापारियों के गेहूं बेचकर हड़पता था रकम
थाना क्षेत्र में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित महाबीर पुत्र रामगोविंद निवासी महिलवार, खजनी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी साथियों के साथ गिरोह बनाकर व्यापारियों का राशन (गेहूं) परिवहन के नाम पर ले जाता था और निर्धारित स्थान पर पहुंचाने के बजाय दूसरे स्थान पर बेचकर रकम हड़प लेता था।