गुना नगर: पूर्व डीजीपी ने बालिका कन्या छात्रावास सेवा भारती का किया निरीक्षण, बालिकाओं से किया संवाद
गुना शुक्ला कॉलोनी में बालिका कन्या छात्रावास सेवा भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष और पूर्व डीजीपी महेंद्र शुक्ला और समाज सेविका आशा शुक्ला ने 17 अप्रैल को निरीक्षण किया। सेवा भारती कन्या छात्रावास के अध्यक्ष भूपेंद्र धाकरे ने बताया, पूर्व डीजीपी ने बालिकाओ से संवाद कर प्रशिक्षण की जानकारी ली। इस दौरान सेवा भारती के सहयोगियो कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।