गुना नगर: शास्त्री पार्क चौपाटी हॉकर्स ज़ोन में खाद्य विभाग की टीम पहुंची, दुकानदारों में हड़कंप, फास्ट फूड के नमूने लिए गए
गुना कलेक्टर केके कन्याल के निर्देशन में खाद्य विभाग की कार्यवाही जारी है। 17 अप्रैल को दोपहर में खाद्य विभाग की टीम शास्त्री पार्क हॉकर्स जॉन चौपाटी पहुंची। साफ सफाई और रखरखाव देखा। मैसूर फास्ट फूड कॉर्नर, जय महाकाल पाव भाजी सेंटर, आगरा चाट भंडार से फास्ट, फूड खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। भोपाल में जांच के बाद रिपोर्ट आने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।