गुना नगर: हनुमान चौराहे पर भाजपा ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी का पुतला फूंका
देशभर में नेशनल हेराल्ड मामले पर राजनीतिक गर्मा रही है। 17 अप्रैल को गुना में हनुमान चौराहे पर भाजपा ने कांग्रेस को भ्रष्टाचारी पार्टी बताते हुए सोनिया और राहुल गांधी का पुतला जलाया, मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। पुतला दहन के दौरान गुना विधायक, पार्टी जिला अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।