गुना नगर: ईडी की कार्रवाई के विरोध में सोनिया और राहुल पर, कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा
गुना में 17 अप्रैल को कांग्रेस कमेटी ने सोनिया और राहुल गांधी पर ED की कार्यवाही के विरोध में राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया है। विधायक ऋषि अग्रवाल और जिला अध्यक्ष मेहरबान धाकड़ ने कहा, भाजपा 75 साल पुराने केस को बार बार सामने लाकर कांग्रेस पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है। लेकिन गांधी नेहरू परिवार टूट सकता है, झुक नहीं सकता।