इकौना: इकौना भिनगा व जमुनहा क्षेत्र में आज फिर बंद हुए 15 मदरसे, कुल संख्या बढ़कर 68, अतिक्रमण के 164 प्रकरण भी कराया गया खाली
जनपद में आज फिर 15 मदरसों को मान्यता के सम्बन्ध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर बन्द कराया गया। वहीं तहसील भिनगा में 04, इकौना में 02 एवं जमुनहा में 09 मदरसे बन्द कराये गये। वहीं कुल संख्या बढ़कर 68 हो गयी जबकि 164 प्रकरणों पर धारा-67 के तहत बेदखली की कार्यवाही की गई है।