इकौना: आबकारी मंत्री ने लैबुड़वा राप्ती नदी पर चल रहे कटान निरोधी कार्य का लिया जायजा, कार्य वर्षा से पूर्व पूरा करने के दिए निर्देश
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल लैबुड़वा के राप्ती नदी के दायें तट पर कटान निरोधी कार्य की परियोजनाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया।वहीं इस दौरान उन्होने कहा की जनपद सम्भावित बाढ़ के दृष्टिकोण से संवेदनशील है, इसलिए जो भी कटान निरोधी कार्य किये जा रहे है, उन्हें तत्काल वर्षा से पहले पूरा कराएं, ताकि आमजन को बाढ़ से बचाव हेतु सहुलियत मिल सके।