इकौना: जनता इंटर कॉलेज गोपालपुर में हाईस्कूल की जिले में दूसरे स्थान की छात्रा को 5000 नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया
जनता इंटर कालेज गोपालपुर की छात्रा सरोजिनी पांडेय ने बोर्ड परीक्षा परिणाम में 600 में 569 अंक प्राप्त कर 94.83 प्रतिशत के साथ हाई स्कूल में जिले में दूसरा स्थान हासिल किया हैं। वहीं आज गायत्री परिवार से जुड़े रिटायर्ड शिक्षक प्रेम सागर ने जनपदीय मेधावी छात्र पुरस्कार योजना के तहत छात्रा को विद्यालय में प्रशस्ति पत्र और 5000 रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किया।