इकौना: इकौना क्षेत्र समेत अन्य क्षेत्रों में 12 मदरसे आज बंद, कुल संख्या बढ़कर 53, अतिक्रमण के 151 प्रकरण पर बेदखली की कार्रवाई
इकौना क्षेत्र समेत अन्य क्षेत्र मे आज फिर 12 मदरसों को मान्यता के सम्बन्ध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर बन्द करा दिया गया। वहीं अब तक जनपद में की गई कार्यवाही में कुल 53 मदरसे बंद कराए जा चुके है तथा 151 प्रकरणों पर धारा-67 के तहत प्रचलित बेदखली की भी कार्यवाही की गई है।