इकौना: सौरपुर बक्सरिया में चोरी के शक में बुजुर्ग की पिटाई से हुई मौत, अख्तर नगर में मृतक के घर की महिलाओं ने दी जानकारी
सौरुपुर बक्सरिया गांव में बीती सोमवार रात्रि आरोप है की एक घर में बुजुर्ग चोरी की नीयत से दाखिल हुए थे,वहीं इस दौरान घर के लोगों ने उन्हें बांध दिया।जबकि बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है की मृतक को घर से बुलाकर ले जाकर मारपीट की गई है।फिलहाल पुलिस शव को पीएम के लिए भेजकर पूरे मामले में जांच कर रही है।