फरीदाबाद: बड़खल फ्लाईओवर के पास कैंटर से टकराई टोयोटा कार, हादसे में कार सवार दो युवक हुए घायल
फरीदाबाद के बड़खल फ्लाईओवर के पास एक टोयोटा कार सामने जा रहे कैंटर से टकरा गई । जिसके चलते कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तो वहीं कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें पास की एक निजी अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया है । इस टक्कर लगने के बाद एक वैगनआर भी इसकी चपेट में आ गई जिसके चलते वैगनआर कार में भी हल्की-फुल्की क्षति पहुंची है।