फरीदाबाद: सेक्टर 16 में सब्जी मंडी से बेटे के साथ फल खरीदने आई महिला से बाइक सवार बदमाश थैला झपटकर हुआ फरार
सेक्टर-16 स्थित सब्जी मंडी मे बेटे के साथ फल खरीदने आई एक महिला से बाइक सवार बदमाश थैला झपटकर फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि थैले मे 60 हजार रुपये व मोबाइल रखा था। पुलिस ने केस दर्जकर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। पीड़ित आज बताया कि शनिवार रात करीब 9 बजे वह अपने बेटे पवन कुमार के साथ सब्जी मंडी से फल खरीदने गई थीl