फरीदाबाद: जगदीश कॉलोनी में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों से इलाज हेतु पैसे की जरूरत के नाम पर हुई ठगी
जगदीश कॉलोनी स्थित अग्रवाल पब्लिक स्कूल गर्ल्स के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से साइबर ठगों ने ईलाज में पैसे की जरूरत को लेकर 44 हजार रुपये ठग लिए। घटना 18 मई को हुई। कर्मचारी लगातार एक सप्ताह से पुलिस प्रशासन के चक्कर लगा रहा है, लेकिन आज तक केस दर्ज नहीं किया था।