सेवा संकल्प यात्रा के दौरान पथरिया में रक्तदान शिविर आयोजित
..
विधायक श्री हरिसिंह सप्रे ने बैग वितरित करें तथा सेवा और जनभागीदारी का दिया संदेश
..
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘बड़नगर से वाराणसी—जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ के सिरोंज क्षेत्र में पहुंचने पर ग्राम पथरिया में विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्री हरिसिंह सप्रे एवं अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, ग्रामीणों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
सेवा संकल्प यात्रा के अंतर्गत पथरिया में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में सेवा भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान करने वाले नागरिकों को इसके महत्व की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर विधायक श्री हरिसिंह सप्रे द्वारा बैग का वितरण किया गया। बैग प्राप्त कर सेवा संकल्प यात्रियों में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में सेवा संकल्प यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग, जनभागीदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना है। रक्तदान जैसे कार्य समाज के प्रत्येक वर्ग को मानव सेवा से जोड़ते हैं, वहीं विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना उनके शिक्षा के सफर को सहयोग प्रदान करता है। सेवा संकल्प यात्रा के पथरिया पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने यात्रा से जुड़ी सेवा गतिविधियों में सहभागिता करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी पहल बताया। यात्रा के दौरान स्थानीय स्तर पर विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सेवा गतिविधियों के माध्यम से आमजन को जनसेवा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। #SevaSankalpAbbiyan #SevaSankalpYatra #Vidisha
9 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Sep 27, 2026