विकासखंड सिरोंज में सांदीपनि विद्यालय में 62 से अधिक शिक्षकों को बुद्धिमत्ता का प्रशिक्षण दिया
..
विकासखण्ड सिरोंज में जिला शिक्षा अधिकारी श्री एनके अहिरवार निर्देशन में प्रशिक्षण दिया गया एवं मध्यप्रदेश पिरामल फाऊंडेशन संचालक श्रीमती विजेता श्रीवास्तव , प्रोग्राम मैनेजर श्री रिंकू गौड़ राजीव चौधरी एवं प्रोग्राम लीडर आदित्य जैन के मार्गदर्शन में विकासखंड सिरोंज में सांदीपनि विद्यालय के शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रशिक्षण दिया गया।
विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण में पिरामल फाऊंडेशन की ओर से एआई एंबेसडर श्री सोमनाथ विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण के प्रति जिले में शिक्षक काफी रुचि दिखा रहे हैं और सहयोग कर रहे हैं।आगामी समय में सभी विकासखंडों में यह प्रशिक्षण प्रारंभ होगा। वर्तमान में चार विकासखंड में प्रशिक्षण जारी है। विशेष रूप से विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं बीआरसी के साथ बैठक संपन्न की। इस दौरान सिरोंज जन शिक्षकों की उपस्थिति रही। माइक्रोसॉफ्ट को पायलट 365 नए वर्जन के साथ डाउनलोड कराया। मॉड्यूल के बारे में जानकारी दी और तत्काल ही प्रमाण पत्र डाउनलोड करवा। एलीवेट पर एजुकेटर एवं माइक्रोसॉफ्ट लर्न पर अकाउंट कंप्लीट कराया। इस प्रोग्राम को डिजाइन करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट एव Depedagoglcs एवं अन्य सहयोगी रहा। #Vidisha
40 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Sep 27, 2026