सेवा से संकल्प अभियान के तहत ‘बड़नगर से वाराणसी—जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ खामखेड़ा कस्बा पहुंचने पर विधायक ने किया स्वागत
..
जनप्रतिनिधियों ने किया यात्रा का स्वागत, योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर लिए अनुभव एवं सुझाव
..
सेवा से संकल्प अभियान के तहत ‘बड़नगर से वाराणसी—जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ गत दिवस विदिशा जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत खामखेड़ा कस्बा पहुंची। यात्रा के पहुंचने पर शमशाबाद क्षेत्र के विधायक श्री सूर्य प्रकाश मीणा, जनपद पंचायत विदिशा के अध्यक्ष श्री वीर सिंह रघुवंशी ‘कक्का’ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संकल्प यात्रा का आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर संकल्प यात्रा में शामिल टोली द्वारा यात्रा के उद्देश्य एवं गतिविधियों की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को दी गई। टोली ने जल संरक्षण, जनभागीदारी और सेवा के संकल्प को केंद्र में रखते हुए ग्रामीणों से संवाद किया तथा क्षेत्र में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों के संबंध में जानकारी साझा की।
यात्रा के दौरान ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उनसे मिल रहे लाभों की जानकारी प्राप्त की गई। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से उनके अनुभव, योजनाओं से मिली सुविधाओं तथा भविष्य के लिए उनके सुझाव भी लिए गए। लाभार्थियों ने योजनाओं के माध्यम से प्राप्त सुविधाओं और उनसे अपने जीवन में आए बदलावों को साझा किया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्तर पर संचालित विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े विषयों पर भी संवाद हुआ। संकल्प यात्रा के माध्यम से जनभागीदारी को बढ़ावा देने, योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा नागरिकों के अनुभव और सुझावों को सामने लाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत विदिशा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से संवाद कर शासकीय योजनाओं एवं विकास गतिविधियों की जानकारी भी साझा की गई। #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalpYatra #Vidisha
9 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Sep 27, 2026