बड़नगर से वाराणसी-बड़नगर सेवा संकल्प यात्रा का कुरवाई अनुभाग में भव्य स्वागत
..
रूट क्रमांक 08 की यात्रा के सहभागियों ने कुरवाई के पटेल गार्डन में रात्रि कर रविवार को गंतव्य स्थानों के लिए रवाना हुए।
..
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बड़नगर से वाराणसी-बड़नगर सेवा यात्रा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए कुरवाई अनुभाग में शनिवार को रुट क्रमांक 8 व 9 की पहुंची, रुट आठ के सेवा यात्रियों को कुरवाई के के पटेल गार्डन में रात्रि विश्राम के प्रबंध किए गए थे।
सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों के संदेश को लेकर निकली इन सेवा यात्राओं में बड़ी संख्या में बाइकर्स सहित चार पहिया वाहन शामिल थे। कुरवाई अनुभाग में आज रूट क्रमांक 08 और 09 की यात्राओं के पहुंचने को लेकर स्थानीय स्तर पर स्वागत, जनसंपर्क, भोजन, विश्राम तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
रूट क्रमांक 09 की यात्रा का पठारी एवं पीकलोन में जनसंपर्क
रूट क्रमांक 09 की सेवा यात्रा आज लगभग प्रातः 11 बजे पठारी पहुंचेगी। इसके पश्चात यात्रा दल द्वारा ग्राम भालबमोरा में जनसंपर्क एवं भोजन किया जाएगा। इसके बाद ग्राम पीकलोन में जनसंपर्क तथा स्वल्पाहार के उपरांत यात्रा नटेरन विकासखंड के ग्राम जोहद के लिए रवाना हुई है।
ग्राम भालबमोरा एवं पीकलोन में यात्रा दल के स्वागत एवं जनसंपर्क के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं जनपद पंचायत कुरवाई द्वारा सुनिश्चित की गई हैं। जनसंपर्क कार्यक्रमों में खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। ग्रामीणों से संवाद के दौरान सेवा यात्रा के उद्देश्यों एवं सेवा, जनभागीदारी तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े संदेशों को साझा किया जाएगा।
रूट क्रमांक 09की यात्रा का कुरवाई में रात्रि विश्राम -
रूट क्रमांक 09 की सेवा यात्रा शाम के समय कुरवाई नगर पहुंचेगी, जहां यात्रा दल का स्वागत एवं आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। यात्रा दल द्वारा कुरवाई में रात्रि विश्राम एवं भोजन ग्रहण किया जाएगा। इसके बाद यात्रा कुरवाई से तहसील सिरोंज के ग्राम पथरिया के लिए प्रस्थान हुई है।
यात्रा दल में शामिल सदस्यों की संख्या के अनुरूप भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों को यात्रा दल से समन्वय स्थापित कर उनकी आवश्यकता एवं निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन, पेयजल तथा अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
लगभग 50 बाइकर्स सहित शामिल होंगे सदस्य सेवा यात्रा में लगभग 50 बाइकर्स सहित छोटे-बड़े चार पहिया वाहन शामिल रहेंगे। विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को यात्रा दल के साथ सतत समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रा दल में प्रदेश के बाहर से आए सदस्य भी शामिल हैं। इनके ठहरने, भोजन, पेयजल तथा यात्रा संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा व्यवस्थाएं की जा रही हैं। रूट क्रमांक 08 की यात्रा के स्वागत एवं आगवानी की जिम्मेदारी तहसीलदार कुरवाई को दी गई है, जबकि रूट क्रमांक 09 की यात्रा की स्वागत एवं आगवानी जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई है।
यात्रा में शामिल वाहनों के लिए आवश्यक ईंधन की व्यवस्था भी की गई है। वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी कुरवाई श्रीमती वैशाली दांगी को अधिकृत किया गया है। संबंधित तहसीलदार एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी से समन्वय स्थापित कर यात्रा में शामिल वाहनों में आवश्यक ईंधन भरवाना सुनिश्चित करेंगे।
भोजन एवं ठहरने की समुचित व्यवस्था -
रूट क्रमांक 08 के यात्रा दल के कुरवाई नगर में ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था के लिए नगर परिषद कुरवाई की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती गीता माझी तथा भोजन एवं ठहरने की समग्र व्यवस्था के लिए जनपद पंचायत कुरवाई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आयुष अग्रवाल को दायित्व सौंपा गया है। यात्रा दल में शामिल सदस्यों की संख्या पूर्व में प्राप्त कर उसी के अनुरूप भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा पर विशेष ध्यान -
सेवा यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी गई है। खंड चिकित्सा अधिकारी कुरवाई को यात्रा में शामिल बाइकर्स एवं अन्य सदस्यों के लिए आकस्मिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु चिकित्सा दल गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सा दल यात्रा दल के प्रभारी के सतत संपर्क में रहेगा।
इसके साथ ही यात्रा दल को परोसे जाने वाले भोजन एवं पेयजल की शुद्धता की जांच भोजन परोसे जाने से पूर्व सुनिश्चित की जाएगी, ताकि यात्रा दल के सदस्यों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा सके।
ग्रामों में एलईडी, विद्युत एवं जनसंपर्क की व्यवस्थाएं -
ग्राम भालबमोरा एवं पीकलोन में जनसंपर्क कार्यक्रमों के लिए एलईडी स्क्रीन, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, बैठक व्यवस्था तथा माइक एवं अन्य आवश्यक ध्वनि व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जनपद पंचायत कुरवाई द्वारा यात्रा दल से संपर्क कर निर्धारित समय एवं स्थान पर नाश्ता, दोपहर का भोजन तथा आवश्यकता के अनुसार अन्य भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
सेवा यात्रा के ग्रामों में पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों द्वारा यात्रा दल का स्वागत किया जाएगा। इसके माध्यम से सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व के संदेश को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalpYatra #Vidisha
18 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Sep 27, 2026