बूंदी: अवकाश के बाद भी संपूर्ण माल का लदान नहीं हुआ, किसान हो रहे परेशान, मंडी प्रशासन का कोई ध्यान नहीं
Bundi, Bundi | Nov 16, 2024 रामगंजबालाजी स्थित कुवारती कृषि उपज मंडी में अवकाश के बावजूद माल का लदान समय पर नहीं होने से शनिवार को किसान काफी परेशान नजर आए।शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा व गुरु नानक जयंती का अवकाश होने के बावजूद मंडी प्रशासन की अनदेखी के चलते व्यापारियों द्वारा माल का समय पर लदान नहीं करने के चलते मंडी में अवस्थाएं फैली रही।जिससे मंडी में फसल बेचने आए किसान परेशान रहे।