बूंदी: महाराष्ट्र की 67 गर्ल्स स्टूडेंट का दल बूंदी पहुंचा, गढ़ पैलेस, रानी की बावड़ी और झीलों की पेंटिंग व फोटोग्राफी की
Bundi, Bundi | Nov 16, 2024 पयर्टन नगरी इन दिनों देशी-विदेशी पर्यटकों से गुलजार है। प्रतिदिन 100 से 150 सैलानी बूंदी आ रहे हैं। दो दिन से महाराष्ट्र के सोफिया पॉलिटेक्निक आर्ट एंड डिजाइन डिपार्टमेंट के 67 गर्ल्स स्टूडेंट्स का दल बूंदी भ्रमण पर आया है। छात्राएं राजस्थान के कल्चर, संस्कृति, हैरिटेज, चित्रशैली और ग्रामीण जीवन से रूबरू हो रही हैं। गढ़ पैलेस, चित्रशाला आदि की फोटोग्राफी की।