अमरिया: अमरिया गोलीकांड में तीन के बाद पांच और आरोपियों को जेल भेजा गया, पुलिस की कार्रवाई जारी
अमरिया में रामलीला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर हुए गोलीकांड में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। तीन लोगों की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को पांच और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इनमें हर्षित गुप्ता, रचित गुप्ता, आशु अरोड़ा, राकेश अरोड़ा और विक्की मौर्य शामिल हैं। इससे पहले तीन मुख्य आरोपियों को भी पुलिस जेल भेज चुकी है।