कुंडा: कुंडा इलाके के एक गांव की युवती के साथ अश्लील हरकत, विरोध करने पर पिटाई का आरोप
कुंडा इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती ने बुधवार शाम करीब 4:00 बजे डीएसपी कुंडा को शिकायती पत्र दिया है । आरोप लगाया है कि मंगलवार को वह खेत की तरफ गई थी तभी पड़ोस के रहने वाले सरहंगों ने उसके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत की। जब उसने विरोध किया तो उसके घर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए मारपीट किया। घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।