कुंडा: हथिगवां पुलिस ने धीमी पुल के पास से चोरी के मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
पुलिस ने हथिगवां थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का खुलासा किया है। दो अपराधी शिवम शुक्ला और अरविंद यादव को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से एक टेम्पो, दो लोहे के गेट और दो जीआई प्लेट बरामद किए गए हैं। मंगलवार शाम 6 बजे सीओ ने बताया कि दोनों अपराधियों ने दरियापुर में पंचायत भवन के पास बन रही पानी की टंकी के बाउंड्री वॉल के गेट और प्लेट चोरी की थी।