कुंडा: प्रतापगढ़: नदी के गड्ढे में डूबकर 4 बच्चियों की मौत के बाद जलालपुर डिहवा पहुंचे सांसद ने जताई संवेदना, आर्थिक मदद का दिया भरोसा
जलालपुर डिहवा गांव में नदी के गहरे गड्ढे में डूबकर चार मासूम बेटियों की मौत हो गई थी। सोमवार शाम करीब 7 बजे सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने संवेदना जताई और आर्थिक मदद का भरोसा दिया। परिजनों ने सहायता राशि नहीं मिलने का सवाल किया। सांसद ने कहा कि प्रस्ताव भेज दिया गया है, जल्द ही राशि मिलेगी।