कुंडा: बाघराय इलाके के टेकीपट्टी गांव की महिला ने बेटे के हत्यारों पर धमकी देने का आरोप लगाया, की शिकायत
बाघराय इलाके के टेकीपट्टी गांव की रहने वाली पुष्पा देवी ने मंगलवार शाम 5:00 बजे सीओ करिश्मा गुप्ता को शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि 7 जुलाई को वह अपने बेटे की हत्या के मुकदमे में गवाही देने जिला न्यायालय गई थी । लौटते वक्त दबंग आरोपियों ने उन्हें समझौता करने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले में न्याय की गुहा लगाई है।